Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

बैंकर्स की बैठक में सख्त निर्देश: हितग्राहियों को E-KYC और DBT के लिए नहीं होना पड़े परेशान

  बैंकर्स की बैठक में सख्त निर्देश: हितग्राहियों को E-KYC और DBT के लिए नहीं होना पड़े परेशान पोहरी में CEO आफीसर सिंह गुर्जर और LDM के.के. ...

 बैंकर्स की बैठक में सख्त निर्देश: हितग्राहियों को E-KYC और DBT के लिए नहीं होना पड़े परेशान

पोहरी में CEO आफीसर सिंह गुर्जर और LDM के.के. सिंह ने बैंक अधिकारियों को दी समयसीमा में कार्य पूर्ण करने की हिदायत

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob : 09977708976

Date : 29/05/2026



शिवपुरी / मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी में आज आयोजित बैंकर्स बैठक में प्रशासन ने हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बैंक अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए। बैठक में LDM के.के. सिंह की उपस्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोहरी आफीसर सिंह गुर्जर ने सभी बैंकर्स से कहा कि किसी भी हितग्राही को E-KYC और DBT जैसी आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि बैंक पहुंचने वाले प्रत्येक हितग्राही की E-KYC एवं DBT प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए, ताकि आमजन को बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचाना बैंक अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही आयोजित BLCC बैठक में LDM के.के. सिंह ने सभी विभागों और बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधारभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

पोहरी प्रशासन की इस पहल को आमजन के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को बैंकिंग सेवाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles