Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पिछोर में जनता का फूटा गुस्सा, कांग्रेस का 5 दिवसीय आंदोलन शुरू

  पिछोर में जनता का फूटा गुस्सा, कांग्रेस का 5 दिवसीय आंदोलन शुरू “सड़क-बिजली-पानी के लिए जनता बेहाल, भाजपा सरकार और प्रशासन बेखबर” कांग्रेस...

 पिछोर में जनता का फूटा गुस्सा, कांग्रेस का 5 दिवसीय आंदोलन शुरू

“सड़क-बिजली-पानी के लिए जनता बेहाल, भाजपा सरकार और प्रशासन बेखबर”

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में जनआक्रोश तेज, तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

शिवपुरी | 29 मई 2026 | Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief: Vinod Vikat | Mob: 09977708976





शिवपुरी / शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा में लगातार बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर आखिरकार जनता का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछोर के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के सामने 5 दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण पिछोर क्षेत्र बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है। सड़कें टूट चुकी हैं, बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, पानी के लिए जनता परेशान है, अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं और किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन जिला प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा हुआ है।

धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि पिछोर की जनता अब झूठे वादों से तंग आ चुकी है। गांवों और कस्बों में हालात इतने खराब हैं कि लोगों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है। खराब सड़कें हादसों को न्योता दे रही हैं और बिजली कटौती ने आम लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि सिर्फ फोटो और भाषणों तक सीमित हैं, जबकि जनता परेशानियों में जीने को मजबूर है। जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के बजाय सिर्फ फाइलों में विकास दिखाने में लगे हुए हैं।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। आंदोलन के दौरान कांग्रेसजनों ने साफ चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

“जनता अब जवाब मांग रही है”

पिछोर की जनता अब पूछ रही है कि आखिर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन कब जागेगा? जनता का कहना है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आने वाले समय में जनता ही जवाब देगी।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles