Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पक्षियों के लिए आगे आए CEO, अब बाकी अफसर कब जागेंगे?

  पक्षियों के लिए आगे आए CEO, अब बाकी अफसर कब जागेंगे? भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं, बेजुबान पक्षी भी तड़प रहे हैं… लेकिन शिवपुरी जिले की पो...

 पक्षियों के लिए आगे आए CEO, अब बाकी अफसर कब जागेंगे?

भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं, बेजुबान पक्षी भी तड़प रहे हैं… लेकिन शिवपुरी जिले की पोहरी जनपद पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने इंसानियत को जिंदा होने का एहसास करा दिया।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob : 09977708976

Date : 29/05/2026



शिवपुरी / शिवपुरी जिले में जहां एक ओर जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान है, वहीं दूसरी ओर पोहरी जनपद पंचायत के CEO आफिसर सिंह गुर्जर ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू कर एक मिसाल पेश की है। पेड़ों पर सकोरे टांगकर और ग्रामीणों को प्रेरित कर उन्होंने यह संदेश दिया कि प्रशासन केवल फाइलों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि संवेदनाओं से भी जुड़ा होना चाहिए।

यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब जिले में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है, तालाब सूख रहे हैं और हजारों पक्षी प्यास से दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में CEO आफिसर सिंह गुर्जर का यह मानवीय चेहरा पूरे जिले के प्रशासनिक अमले के लिए एक बड़ा संदेश बनकर उभरा है।

बड़ा सवाल — क्या बाकी अधिकारी सिर्फ एसी कमरों तक सीमित रहेंगे?

शिवपुरी जिले में कलेक्टर से लेकर नगर पालिका, जनपद पंचायतों और अन्य विभागों के अधिकारी रोजाना बैठकों और योजनाओं के दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर संवेदनशील पहलें बहुत कम दिखाई देती हैं। पोहरी जनपद की यह पहल अब बाकी अधिकारियों के लिए आईना बन गई है।

जनता पूछ रही है —

क्या नगर पालिकाएं शहरभर में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करेंगी?

क्या पंचायत स्तर पर दाना-पानी अभियान चलाया जाएगा?

क्या सरकारी कार्यालयों के बाहर भी सकोरे रखे जाएंगे?

क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आदेश देंगे या खुद भी मैदान में उतरेंगे?

“मानवता सिर्फ भाषणों से नहीं, कर्म से दिखती है”

पोहरी जनपद CEO आफिसर सिंह गुर्जर ने साबित कर दिया कि प्रशासन चाहे तो छोटे प्रयास भी बड़ा संदेश बन सकते हैं। गांव-गांव में यदि इस तरह अभियान चले तो हजारों पक्षियों की जान बचाई जा सकती है।

आज जरूरत केवल योजनाओं की नहीं, बल्कि संवेदनशील सोच की है।

शिवपुरी जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इस पहल से प्रेरणा लेकर तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू करना चाहिए।

इंडिया आज तक की अपील

इस भीषण गर्मी में अपने घर, दुकान, खेत, छत या मोहल्ले में एक सकोरा पानी और थोड़ा दाना जरूर रखें।

क्योंकि प्यास केवल इंसानों को नहीं लगती… बेजुबान पक्षियों को भी लगती है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles