2018 के मंडी घोटाले की कार्रवाई आज भी अधूरी, जिम्मेदारों पर क्या हुआ फैसला? शिवपुरी। कृषि उपज मंडी शिवपुरी में वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री भ...
2018 के मंडी घोटाले की कार्रवाई आज भी अधूरी, जिम्मेदारों पर क्या हुआ फैसला?
शिवपुरी। कृषि उपज मंडी शिवपुरी में वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत प्याज एवं लहसुन खरीदी में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। तत्कालीन जांच में मंडी सचिव रविन्द्र शर्मा, लाइसेंस प्रभारी जायसवाल, मंडी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मनोज आर्य, भगवान दास भिलवार, बृजेश शर्मा एवं राकेश गुप्ता सहित अन्य अज्ञात अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।
जांच में फर्जी किसानों के नाम पर उपज विक्रय, रिकॉर्ड में हेराफेरी, लाइसेंसधारी फर्मों के पते पर गोदाम न होना तथा खरीदी-बिक्री के आंकड़ों में भारी अंतर जैसी अनियमितताएं सामने आई थीं। करीब आठ वर्ष बीतने के बाद भी इस मामले में अंतिम कार्रवाई और दोषियों के विरुद्ध हुए परिणाम सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



No comments