कांग्रेस को नई धार देने शिवपुरी आ रहे लाखन सिंह यादव, तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा 5 जून से शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के प्रभारी ...
कांग्रेस को नई धार देने शिवपुरी आ रहे लाखन सिंह यादव, तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा 5 जून से
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के प्रभारी एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव 5 से 7 जून तक शिवपुरी जिले के प्रथम संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा संगठनों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के समस्त कांग्रेसजनों से बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहभागिता करने की अपील की है।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
मो. 09977708976
दिनांक : 02 जून 2026

No comments