रन्नौद पुलिस की तत्परता रंग लाई, अपहृत नाबालिग बालिका झांसी से सकुशल बरामद शिवपुरी, 2 जून 2026। नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए च...
रन्नौद पुलिस की तत्परता रंग लाई, अपहृत नाबालिग बालिका झांसी से सकुशल बरामद
शिवपुरी, 2 जून 2026। नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रन्नौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रन्नौद पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/26 धारा 137(2) बीएनएस में दर्ज प्रकरण की जांच करते हुए 13 वर्षीय बालिका की तलाश शुरू की।
18 मई 2026 से लापता बालिका की खोज के लिए गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली और बालिका को मोठ, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान, उप निरीक्षक जयनारायण, आरक्षक सिद्धनाथ, महेश पटेलिया, संजीव कुमार एवं महिला आरक्षक कृष्णा पाल की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments