पॉक्सो और दुष्कर्म प्रकरण में पोहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी, 2 जून 2026। महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित का...
पॉक्सो और दुष्कर्म प्रकरण में पोहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी, 2 जून 2026। महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पोहरी पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनन्द राय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना पोहरी में 28 मई 2026 को पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
फरियादिया की शिकायत पर थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
Mob. : 09977708976
Date : 02/06/2026

No comments