फरारी का खेल खत्म: एक साल से फरार स्थायी वारंटी पुलिस के शिकंजे में शिवपुरी, 2 जून 2026। जिले में चलाए जा रहे स्थायी वारंटी गिरफ्तारी अभियान...
फरारी का खेल खत्म: एक साल से फरार स्थायी वारंटी पुलिस के शिकंजे में
शिवपुरी, 2 जून 2026। जिले में चलाए जा रहे स्थायी वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सुभाषपुरा पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना सुभाषपुरा पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
न्यायालय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक 3302/25 में मातादीन गुर्जर पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी ग्राम मडेवा बारा, थाना सुभाषपुरा के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
सोमवार को आरोपी के गांव आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय ग्वालियर में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक अभय सिंह एवं आरक्षक काले खां की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
Mob. : 09977708976
Date : 02/06/2026

No comments