Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जनकल्याण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, नए आधार कार्ड बनाने व अपडेशन की सुविधा बनी आकर्षण का केंद्र

जनकल्याण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, नए आधार कार्ड बनाने व अपडेशन की सुविधा बनी आकर्षण का केंद्र तीन दिवसीय शिविर में शासन की योजनाओं का ...


जनकल्याण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, नए आधार कार्ड बनाने व अपडेशन की सुविधा बनी आकर्षण का केंद्र

तीन दिवसीय शिविर में शासन की योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे बड़ी संख्या में हितग्राही






शिवपुरी, 17 जून 2026। विकासखंड शिवपुरी एवं नगर पालिका शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में मानस भवन, शिवपुरी में 16 जून से 18 जून तक आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जनपद पंचायत शिवपुरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोनम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकल्याण शिविर में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन आधार कार्ड बनाने एवं आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन (अपडेशन) की विशेष व्यवस्था की गई है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक शिविर पहुंच रहे हैं। जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं अथवा जिनके आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियों में संशोधन की आवश्यकता है, वे शिविर में पहुंचकर आसानी से यह कार्य करा सकते हैं। इससे लोगों को दूर-दराज के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्रियों से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है। जनकल्याण शिविर को नागरिकों से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है।

जनकल्याण शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रावत, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत एवं भाजपा नेता मुकेश चौहान द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा आधार कार्ड संबंधी सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob. : 9977708976

दिनांक : 17/06/2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles