Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र

जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र नरवर में पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ ...


जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र

नरवर में पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ





शिवपुरी, 17 जून 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से विकासखंड नरवर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितलाभ वितरण के साथ-साथ जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जनपद पंचायत नरवर परिसर में आयोजित शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा अनुपम शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर ब्रह्मेंद्र गुप्ता तथा तहसीलदार नरवर विजय कुमार त्यागी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम में गोपाल पाल, इमरत कुशवाह, नारायण बघेल एवं संजय कंसाना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याण शिविरों को शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को गति मिल रही है।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो. 9977708976

दिनांक : 17/06/2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles