Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जनकल्याण शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों के खुशी से खिले चेहरे

जनकल्याण शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों के खुशी से खिले चेहरे चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा शिवपुरी, 17 ...


जनकल्याण शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों के खुशी से खिले चेहरे

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा





शिवपुरी, 17 जून 2026। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड पोहरी में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस पर दिव्यांगजनों के चेहरों पर उस समय खुशी साफ झलक उठी, जब उन्हें ट्राईसाइकिल वितरित की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितलाभ वितरण के साथ जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित किए गए हितलाभ

जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑफिसर सिंह गुर्जर ने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की समीक्षा की। शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत ग्राम बीलवरा माता निवासी कतूरी बाई पाल एवं बच्चू पाल, ग्राम परासरी निवासी भागीरथी गुर्जर एवं सोवरन गुर्जर तथा ग्राम डोवई निवासी रामदयाल आदिवासी एवं मीरा आदिवासी को पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त ग्राम खरवाया निवासी लाली पत्नी कालीराम तथा ग्राम मेहदेवा निवासी सतीश मोगिया सहित चार दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल वितरित कर लाभान्वित किया गया। ट्राईसाइकिल प्राप्त करने के बाद दिव्यांग हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया।

चित्रकला प्रतियोगिता में निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा

जनकल्याण शिविर के अंतर्गत जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, योग एवं जल गंगा संवर्धन जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया तथा जनजागरूकता का संदेश भी दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो. 9977708976

दिनांक : 17/06/2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles