Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

अपराधियों पर सख्त प्रहार की तैयारी, डीआईजी असित यादव ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

  अपराधियों पर सख्त प्रहार की तैयारी, डीआईजी असित यादव ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश शिवपुरी, 02 जून 2026 जिले में अपराधों पर प्रभा...

 अपराधियों पर सख्त प्रहार की तैयारी, डीआईजी असित यादव ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

शिवपुरी, 02 जून 2026




जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्वालियर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डीआईजी डॉ. असित यादव ने जिले में दर्ज विभिन्न अपराधों, लंबित प्रकरणों एवं उनकी जांच की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय पुलिसिंग, सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

डीआईजी ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में कानून व्यवस्था, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक के अंत में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग जिले में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेगा।

रिपोर्ट : विनोद विकट, शिवपुरी

Editor-in-Chief : Indiaaajtak.in

मो. 09977708976


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles