Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पुलिसनामा : विनोद विकट

  डीआईजी की क्राइम मीटिंग के 24 घंटे भी नहीं बीते, फिजिकल पुलिस का बड़ा प्रहार; 25 लाख की स्मैक के साथ करुआ गिरफ्तार पुलिसनामा : विनोद विकट ...

 डीआईजी की क्राइम मीटिंग के 24 घंटे भी नहीं बीते, फिजिकल पुलिस का बड़ा प्रहार; 25 लाख की स्मैक के साथ करुआ गिरफ्तार

पुलिसनामा : विनोद विकट




ग्वालियर रेंज के डीआईजी असित यादव ने बीते रोज शिवपुरी में अपराध समीक्षा बैठक लेकर नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की गूंज थानों तक पहुंची और फिजिकल थाना पुलिस ने 106 ग्राम स्मैक के साथ एक बड़े तस्कर को दबोचकर यह संकेत दे दिया कि अब कार्रवाई केवल पुड़िया बेचने वालों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सप्लाई चेन तक पहुंचेगी।

25 लाख की स्मैक, 52 हजार की नगदी और मोबाइल में छिपे संपर्क अब कई और चेहरों को बेनकाब कर सकते हैं। सवाल यह है कि यदि ग्वालियर से शिवपुरी तक इतनी बड़ी खेप पहुंच रही थी तो इसके पीछे मौजूद नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है? पुलिस की अगली कार्रवाई पर अब पूरे जिले की नजर है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles