रिपोर्ट : अतुल जैन, खनियाधाना सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में थाने पहुंचा भीम आर्मी, कार्रवाई की मांग खनियाधाना। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ...
रिपोर्ट : अतुल जैन, खनियाधाना
सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में थाने पहुंचा भीम आर्मी, कार्रवाई की मांग
खनियाधाना। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह लोधी के पुत्र दिनेश लोधी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। पोस्ट के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी जसरथ आजाद ने खनियाधाना थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में आपत्तिजनक एवं धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। जसरथ आजाद ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में उनके या संगठन के किसी कार्यकर्ता के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों की होगी। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीओपी, पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को भी भेजी गई है। फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



No comments