Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

फायर सेफ्टी में लापरवाही भारी पड़ी, शिवपुरी में 8 कोचिंग व शैक्षणिक संस्थान सील

फायर सेफ्टी में लापरवाही भारी पड़ी, शिवपुरी में 8 कोचिंग व शैक्षणिक संस्थान सील शिवपुरी, 23 जून  छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही...


फायर सेफ्टी में लापरवाही भारी पड़ी, शिवपुरी में 8 कोचिंग व शैक्षणिक संस्थान सील

शिवपुरी, 23 जून 






छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शिवपुरी शहर के 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। कार्रवाई अग्नि सुरक्षा मानकों और फायर एनओसी की अनदेखी पाए जाने पर की गई।

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने विभिन्न कोचिंग एवं शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान भारत आईएएस, इंसपायर लाइब्रेरी, पाठशाला लाइब्रेरी, शिवानी कॉमर्स इंस्टीट्यूट, कांसेप्ट बिल्डर्स क्लास, ब्लूमिंग बड्स, इंडक्टेंस कोड केयर और शिवपुरी एकेडमी क्लासेस में अग्निशमन यंत्र, फायर एनओसी सहित सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया।

निरीक्षण में सामने आई गंभीर कमियों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 8 संस्थानों को सील कर दिया। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में इसी प्रकार निरीक्षण अभियान चलाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक, कोचिंग एवं व्यावसायिक संस्थानों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक फायर एनओसी प्राप्त करने की अपील की है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles