Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, तीन मशीनें जब्त

अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, तीन मशीनें जब्त शिवपुरी / ग्राम कमालपुर, तहसील पिछोर में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित होने की ...


अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, तीन मशीनें जब्त


शिवपुरी / ग्राम कमालपुर, तहसील पिछोर में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित होने की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

उप वनमण्डलाधिकारी आदित्य शांडिल्य एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पिछोर के नेतृत्व में वन अमले एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से संचालित 03 आरा मशीनों को जब्त किया गया।

इस संबंध में बाबूलाल पुत्र कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अजय पुत्र भजनलाल विश्वकर्मा एवं अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र भजनलाल, निवासी ग्राम कमालपुर के विरुद्ध म.प्र. काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। जब्त मशीनों को परिक्षेत्र कार्यालय पिछोर में सुरक्षित रखा गया है। पूरी कार्रवाई उप वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles