Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आम आदमी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया बाबा साहब की जयंती समारोह

आम आदमी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया बाबा साहब की जयंती समारोह शिवपुरी। आज आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय शिवपुरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंब...


आम आदमी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया बाबा साहब की जयंती समारोह



शिवपुरी। आज आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय शिवपुरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जयंती समारोह के पश्चात जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के सह प्रभारी श्री सुरजीत सिंह पवार, प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट श्री अमित शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री मनीक्षा सिंह तोमर, प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष विक्रम सिंह लोधी, प्रदेश सचिव सुल्तान सिंह, प्रदेश सह-सचिव वीरेंद्र रावत, प्रदेश मंत्री कुलेंद्र जैन, शिवपुरी जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संगठन मंत्री योगेश शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष नीतू परिहार, ओबीसी विंग अध्यक्ष सीताराम राठौर, शहर अध्यक्ष आयुष गोयल, एजुकेशन विंग अध्यक्ष रौनक राठौर, जिला सचिव राजेंद्र सिंह धाकड़, सचिन विश्वकर्मा, रूद्र सिंह सेंगर, दीपक कुशवाहा, मीडिया कोऑर्डिनेटर बालकृष्ण शर्मा, आदर्श परिहार , भूपेंद्र विकल जी माइनॉरिटी अध्यक्ष सद्दाम खान, पिछोर से सनित गुप्ता, मुहार सरपंच, विजय राम जाटव, दिव्यांश गुप्ता, अंकित यादव, नरवर से कोटिया जी, पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन, मोनू रजक कोलारस से मोनू जाटव एवं ज्योतिष जाटव रणजीत सिंह वासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles