बाबा साहब के विचारों को मूर्त रूप दे रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रहलाद भारती शिवपुरी / आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी...
बाबा साहब के विचारों को मूर्त रूप दे रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रहलाद भारती
शिवपुरी / आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पोहरी विधानसभा के सतनवाड़ा सुभाषपुरा मंडल के सतनवाड़ा कला गांव में धूमधाम से मनाई इस अवसर पर पोहरी के पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती जी ने बताया कि बाबा साहब ने नारी सशक्तिकरण के सिद्धांत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए "नारी शक्ति अधिनियम" लाकर मूर्त रूप दे रहे हैं जिस समय पश्चिमी जगत में स्त्री को वोट का अधिकार एवं समानता का अधिकार दे अथवा न दे इस विषय पर विवाद चल रहा था उसी समय हमारे संविधान निर्माताओं ने पुरुषों के समान ही महिलाओं को समान मैत्रीय अधिकार देकर अपने प्राचीन भारतीय दृष्टिकोण का पालन किया था डॉ अंबेडकर जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था वे केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि एक बड़े अर्थशास्त्री श्रेष्ठ विधिवेत्ता महान समाज सुधारक और दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता थे इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री व मंडल प्रभारी श्री अवतार सिंह गुर्जर जी ने कहा कि हमें डॉक्टर अंबेडकर जी के शिक्षित बनो संगठित रहे के सिद्धांत से प्रेरणा लेनी चाहिए कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री चंदन सिंह धाकड़ ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सतनवाड़ा सरपंच श्री दिनेश चौधरी जी ने की कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र सेन, श्री रामनरेश रावत बूथ अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सेन जितेन्द्र अग्रवाल, सोहनलाल वाथम, के अलावा भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जन्मजयंती कार्यक्रम में उपस्थित थे





No comments