Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा

  मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा श्योपुर/ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा बुधवार को मंत्र...

 मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा



श्योपुर/ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा बुधवार को मंत्रालय भोपाल से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

   मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी जिलो को वर्षा पूर्व आपदा प्रबंधन की सभी आवश्यक तैयारियां करने, समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य के तहत उपज के सुरक्षित भण्डारण, किसानों को त्वरित भुगतान करने, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपयुक्त भूमि चयनित, चिन्हित कर आवंटित करने तथा उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऋण फायनेंसिंग पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, मत्स्य पालन को बढावा देने, जलाशयों में केज स्थापना, राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, पी.एम.राहत योजना तथा राहवीर योजना के तहत प्रकरणों की स्वीकृति संबंधी बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। 

इस अवसर पर एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक  सुधीर अग्रवाल, डीएफओ सामान्य केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles