Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शिवपुरी की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

शिवपुरी की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान शिवपुरी / शिवपुरी की होनहार बेटी मुस्कान ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और संघर्ष ...


शिवपुरी की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान




शिवपुरी / शिवपुरी की होनहार बेटी मुस्कान ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और संघर्ष के दम पर एक बार फिर जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। मुंबई में आयोजित प्रसिद्ध फिटनेस रियलिटी शो “Battleground Season 2” में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुस्कान ने Runner-Up का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

मुस्कान केवल फिटनेस रियलिटी शो तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल जगत में भी उन्होंने अनेक बड़ी उपलब्धियां हासिल कर शिवपुरी का गौरव बढ़ाया है।

उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं —

🏆 वर्ष 2022 में ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड में आयोजित Commonwealth Classic Powerlifting Championship में 4 गोल्ड मेडल जीतकर देश और शिवपुरी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

🥇 वर्ष 2022-23 में National Powerlifting Championship में गोल्ड मेडल।

🥇 वर्ष 2023 में National Bench Press Championship में गोल्ड मेडल।

🥇 मध्यप्रदेश स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 5 बार गोल्ड मेडलिस्ट।

🥉 Ashmita Khelo India Women’s League 2025 में ब्रॉन्ज मेडल।

🥉 28th MP State Shooting Competition 2025 में ब्रॉन्ज मेडल।

🎯 68th National Shooting Championship Competitions (Pistol Events) 2025 में सहभागिता।

🏋️ National Weightlifting Championships 2021-22 एवं 2022-23 में सहभागिता।

🏋️‍♀️ All India Inter University Weight Lifting Women Championship 2022-23 एवं 2023-24 में सहभागिता।

💪 All India Inter-University Powerlifting Women Championship 2023 में सहभागिता।

🤾‍♀️ 65th National School Games 2019-20 Handball U-17 में सहभागिता।

🤾‍♀️ 63rd एवं 64th National School Games 2017-18 और 2018-19 Handball U-14 में सहभागिता।

⚽ वर्ष 2018 में National Football Cluster में सहभागिता।

🎖 NCC “A” Certificate Holder।

🎨 Art & Music में Diploma।

मुस्कान की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि शिवपुरी की बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन (चीनू), मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, हनी खान, रेहान खान एवं मोहसिन अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूरे शिवपुरी जिले में मुस्कान की उपलब्धियों को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल है। जिलेवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। 💐👏

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob. : 09977708976

Date : 29/05/2026

शिवपुरी

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles