Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

डकैत रामबाबू गड़रिया को बताया दोस्त, विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर छिड़ी चर्चा

  डकैत रामबाबू गड़रिया को बताया दोस्त, विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर छिड़ी चर्चा अतुल जैन, पिछोर शिवपुरी / शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से...

 डकैत रामबाबू गड़रिया को बताया दोस्त, विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर छिड़ी चर्चा

अतुल जैन, पिछोर




शिवपुरी / शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पाल-बघेल समाज के एक कार्यक्रम में कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना मित्र बताते हुए उसकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि रामबाबू परिस्थितियों का शिकार था और समाज के कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण डकैत बनने पर मजबूर हुआ।

प्रीतम लोधी ने कहा कि उनका रामबाबू से पुराना परिचय था और वे उसके जीवन की परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते थे। उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात रामबाबू से जेल और जंगल दोनों जगह हुई थी। विधायक ने पाल-बघेल समाज को हर परिस्थिति में साथ देने का भी भरोसा दिलाया।

विधायक के बयान और डकैत की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम पाल समाज का था और वहां रखी तस्वीर पर उन्होंने अन्य लोगों की तरह श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

वहीं कार्यक्रम आयोजक एवं पाल-बघेल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष जगतपाल सिंह ने कहा कि कुछ युवा रामबाबू गड़रिया की तस्वीर लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। चूंकि वह अब जीवित नहीं हैं, इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी, किसी प्रकार का गलत संदेश देने का उद्देश्य नहीं था।

 तीखा सवाल?

"रामबाबू गड़रिया को मित्र बताने वाले विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर मचा राजनीतिक बवाल"

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles