Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शासकीय भवनों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए 29 मई को होगा पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम

  शासकीय भवनों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए 29 मई को होगा पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम ग्वालियर / "प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बि...

 शासकीय भवनों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए 29 मई को होगा पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम


ग्वालियर / "प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना"  के तहत जिले के सभी शासकीय भवनों पर रेस्को (RESCO) मोड के माध्यम से सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत शासकीय कार्यालय बिना किसी प्रारंभिक निवेश के सौर ऊर्जा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे और ऊर्जा बचत के साथ “नेट जीरो” लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

इस परियोजना के तहत संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO), ऊर्जा विकास निगम तथा रेस्को विकासक के मध्य त्रिपक्षीय पावर पर्चेस एग्रीमेंट (Tripartite PPA) किए जाएंगे। इस संबंध में पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन 29 मई 2026 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। यह परियोजना शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजना है।

परियोजना एवं पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री तरूण गुर्जर से मोबाइल नंबर 9754274119 पर संपर्क किया जा सकता है। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles