Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में एम-सैंड व गिट्टी जब्त

अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में एम-सैंड व गिट्टी जब्त शिवपुरी, 02 जून 2026 | Indiaaajtak.in कलेक्टर एवं जिला दण...


अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में एम-सैंड व गिट्टी जब्त

शिवपुरी, 02 जून 2026 | Indiaaajtak.in



कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। वन, राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस के नेतृत्व में तहसीलदार कोलारस एवं खनिज निरीक्षक की टीम ने ग्राम पड़ोरा स्थित सर्वे क्रमांक 681/1 का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर लगभग 555 घनमीटर एम-सैंड एवं 1444 घनमीटर गिट्टी का अवैध भंडारण पाया गया। संबंधित पक्ष द्वारा कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खनिज सामग्री को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन, एक डम्पर तथा दो मिक्सर मशीनें भी जब्त कर पुलिस थाना कोलारस की अभिरक्षा में खड़ी कराई गई हैं। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई हेतु न्यायालय कलेक्टर को प्रेषित किया गया है।

वहीं कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के छह प्रकरणों में जप्त डम्पर एवं हाईवा वाहनों के मालिकों पर अधिकतम अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इस कार्रवाई के तहत 8 लाख 61 हजार 376 रुपये की राशि शासन के खाते में जमा कराई गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

— विनोद विकट

Editor-in-Chief, Indiaaajtak.in

मो.: 09977708976

"कलेक्टर अर्पित वर्मा की सख्ती: अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का अर्थदंड व भारी मात्रा में खनिज जब्त"

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles