Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने किया जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी का निरीक्षण

  परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने किया जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी का निरीक्षण पहली बार परिवहन आयुक्त स्तर का निरीक्षण, राजस्व, प्रवर्तन और यात्...

 परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने किया जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी का निरीक्षण

पहली बार परिवहन आयुक्त स्तर का निरीक्षण, राजस्व, प्रवर्तन और यात्री सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा


शिवपुरी, 04 जून 2026। जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी में बुधवार को उस समय प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं, जब परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। स्थानीय स्तर पर यह पहली बार माना जा रहा है कि परिवहन आयुक्त स्वयं शिवपुरी पहुंचकर जिला परिवहन कार्यालय की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान परिवहन आयुक्त ने राजस्व वसूली, कर संग्रहण, प्रवर्तन कार्यवाहियों, यात्री सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाह ने जिले में संचालित विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

परिवहन आयुक्त ने फिटनेस शाखा, ड्राइविंग लाइसेंस शाखा एवं वाहन पंजीयन शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों, दस्तावेजों एवं रिकॉर्ड संधारण की जांच की। उन्होंने आवेदकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा सेवाओं की गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वाहन जांच के समय फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास द्वार, वैध बीमा, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्य रूप से जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सड़क परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

राजस्व लक्ष्य एवं कर वसूली की समीक्षा करते हुए परिवहन आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के निर्देश दिए। साथ ही शिवपुरी एवं श्योपुर जिलों में प्रवर्तन गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त अमले की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कर्मचारियों को आमजन एवं आवेदकों के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं जनहितैषी व्यवहार अपनाने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का भी निरीक्षण किया गया, जहां उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

विशेष बात यह रही कि शिवपुरी में परिवहन आयुक्त स्तर का यह निरीक्षण लंबे समय बाद नहीं, बल्कि स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुसार पहली बार देखने को मिला, जिससे विभागीय व्यवस्थाओं और प्रवर्तन कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

IndiaAajTak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो. 09977708976

दिनांक : 04 जून 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles