Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन निरस्त

  मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन निरस्त शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक...

 मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन निरस्त


शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से प्रस्तावित प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की है।

जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। हालांकि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद उक्त कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन करें तथा प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम में शामिल न हों।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस का प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम निरस्त किया गया है 

रिपोर्ट: शिवपुरी ब्यूरो 

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles